एएसपी आलोक राज नारायण का कड़ा रुख: शाहाबाद और मझिला में सघन चेकिंग, 4 वाहन सीज

0
20260518_182831.jpg
Spread the love

20260518_182831.jpg

संवाददाता कपिल मिश्र 

शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को शाहाबाद और मझिला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाकर चलाई जा रही दो अवैध प्राइवेट बसों और क्षमता से अधिक माल लादे दो ओवरलोड ट्रकों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आवश्यक दस्तावेज न मिलने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल चारों वाहनों को सीज कर दिया।

​डग्गामारों और ट्रांसपोर्टरों में मचा हड़कंप

​सोमवार को हुई इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के डग्गामार वाहन स्वामियों और ओवरलोडिंग करने वाले ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी का असर यह रहा कि अवैध रूप से परिवहन करने वाले वाहन चालक अब मुख्य मार्गों से बचते नजर आ रहे हैं।

​लगातार जारी है सख्त कार्रवाई

क्षेत्र में यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है। पिछले कई दिनों से शाहाबाद सर्किल में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी आलोक राज नारायण की पैनी नजर और सख्त रुख के चलते पिछले कुछ दिनों के भीतर ही कई अन्य अवैध प्राइवेट बसों को भी सीज कर डिपो और थानों में खड़ा कराया जा चुका है।

​आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई – एएसपी 

“किसी भी सूरत में अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और बिना परमिट के दौड़ने वाले वाहनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह चेकिंग अभियान आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।” – आलोक राज नारायण

Kapil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed