जमीनी हकीकत देखने निकले चेयरमैन प्रतिनिधि, व्यवस्था में सुधार हेतु सफाई नायकों को दिए निर्देश

0
FB_IMG_1779112168774.jpg
Spread the love

FB_IMG_1779112168774.jpg

संवाददाता कपिल मिश्र

शाहाबाद, हरदोई।​ शाहाबाद नगर की सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत से रूबरू होने के मकसद से नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि आसिफ खां बब्बू ने नगर के चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई नायकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सोमवार को सुबह-सवेरे अचानक निरीक्षण पर निकले चेयरमैन प्रतिनिधि आसिफ खां बब्बू ने मोहल्ला महमंद, सुलेमानी, नगरा कल्लू और पक्का बाग का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि ने नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सफाई निरीक्षक को सख्त निर्देश दिए कि नगर में सफाई अभियान लगातार चलाया जाए ताकि नागरिकों को स्वच्छता से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

अब दो समय होगी नगर की सफाई

चेयरमैन प्रतिनिधि ने सफाई नायकों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने और वार्डवासियों की सफाई संबंधी समस्याओं के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारी समझें।

​बता दें कि इस निरीक्षण से एक दिन पहले रविवार को चेयरमैन प्रतिनिधि आसिफ खां ने सभी सुपरवाइजरों के साथ एक अहम बैठक की थी। बैठक में सफाई के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि ​अभी तक नगर में केवल एक समय सफाई व्यवस्था चल रही थी। ​अब इसमें परिवर्तन कर सभी सफाईकर्मी सुबह और शाम, दोनों समय नियमित रूप से सफाई कार्य करेंगे। ​इसका मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण देना है।

लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई

चेयरमैन प्रतिनिधि ने बैठक और निरीक्षण के दौरान साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जिन वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलेगी, वहां के संबंधित सफाई नायक और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Kapil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed