ग्राम कछपुरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के बैनर फाड़े जाने से तनाव, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कार्रवाई की मांग

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम कछपुरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव के अवसर पर लगाए गए बधाई फ्लैक्स बैनर को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कछपुरा निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र जवाहर लाल, जो डॉ. भीमराव आंबेडकर समिति के अध्यक्ष हैं, ने बताया कि ग्रामवासियों द्वारा आंबेडकर पार्क के बाहर जन्मोत्सव की शुभकामनाओं से संबंधित फ्लैक्स लगाया गया था। आरोप है कि 19 अप्रैल 2026 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने इस बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया और इसे सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली कार्रवाई बताया जा रहा है। मामले को लेकर नरेन्द्र कुमार द्वारा थाना हाथरस गेट में तहरीर दी गई है और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत में नरेन्द्र कुमार (मो. 7668679954), हरीचन्द (मो. 8533880077) तथा अंगद सिंह (मो. 9410257071) के नाम शामिल हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Jitendra


