तीन महीने बाद भी चोरी का खुलासा नहीं

0
636954.jpg
Spread the love

636954.jpg

तीन महीने बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, पुलिस की संवेदनहीनता से हताश पीड़ित ने दी आत्मदाह की चेतावनी

​सासनी। क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द निवासी एक पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित ने जिले के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई न हुई तो वह जीवन लीला समाप्त कर लेगा।
​गांव शाहपुर खुर्द निवासी राकेश कुमार पुत्र रेवती प्रसाद के घर में बीती 20/21 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला था। चोरों ने पीड़ित के घर से जीवन भर की जमा पूंजी और लाखों के जेवरात साफ कर दिए थे। घटना को बीते तीन महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। ​पीड़ित राकेश कुमार का आरोप है कि घटना के बाद से सासनी पुलिस ने केवल कागजी खानापूर्ति की है। आरोप है कि पुलिस आज तक घटनास्थल का सही से निरीक्षण करने नहीं पहुंची। इलाके के संदिग्धों से पूछताछ करना तो दूर, पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। न्याय न मिलने और आर्थिक तंगी के कारण पीड़ित का परिवार मानसिक रूप से टूट चुका है। मैने तिनका-तिनका जोड़कर जो पूंजी जमा की थी, उसे चोर ले गए। पुलिस की चुप्पी और उदासीनता मुझे मरने की कगार पर ले आई है। अगर जल्द खुलासा नहीं हुआ, तो मेरे पास प्राण त्यागने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
​पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (SP) हाथरस को प्रार्थना पत्र भेजकर सासनी पुलिस की भूमिका की जांच करने और मामले का त्वरित खुलासा करने की मांग की है।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed