हाथरस अनाज मंडी में दिनदहाड़े चोरी, ढाई लाख रुपये लेकर चोर फरार, व्यापारियों में दहशत, पीड़ित व्यापारी अरुण अग्रवाल ने दर्ज कराई शिकायत, डायल 112 मौके पर पहुंची, पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

0
1003766362-0.jpg
Spread the love

1003766362-0.jpg 1003766344-1.jpg

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र स्थित अनाज मंडी में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले में पीड़ित व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल ने थाने में शिकायत दे दी है। जिसमें बताया गया है कि मंडी समिति में फॉर्म में सर्च अरुण कुमार व योगेश कुमार नाम से है। जिसकी दुकान संख्या 20 सी है। और वह नवीन मंडी स्थल अलीगढ़ रोड हाथरस पर है। वह रोज की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। करीब दिन के 11 बजे वह अपनी दुकान में ताला लगाकर दुकान के ही सामने गए थे। बाद में लौट कर आए तो उन्होंने देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर रूपों का थैला था जिसमें करीब ढाई लाख रुपए से 2,70,000 हजार रुपए थे। पैसे ना देख कर दुकान के होश उड़ गई और उसने शोर सराफा मचा दिया जिससे मौके पर अन्य व्यापारियों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इस दौरान डायल 112 पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है और चोरों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद पुलिस की गश्त और कार्रवाई बेहद ढीली बनी हुई है, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। हालांकि, अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

व्यापारियों ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और मंडी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed