विहिप पदाधिकारियों ने किया व्यासपीठ का स्वागत

बरसे के चिंताहरण महादेव मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा की धूम, विहिप पदाधिकारियों ने किया व्यासपीठ का स्वागत
सासनी । विकास खंड सासनी के निकटवर्ती ग्राम बरसे स्थित प्राचीन चिंताहरण महादेव मंदिर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के मुख्य व्यासपीठ से सुप्रसिद्ध कथावाचक वेदव्यास शिवा भारद्वाज महाराज अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्तिरस का रसपान करा रहे हैं। संगीतमय भजनों और भगवान की जीवंत लीलाओं के वर्णन से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया है।
इस धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों ने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया और कथाव्यास शिवा भारद्वाज का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने कहा
भागवत कथा जैसे धार्मिक कृत्य हमारे समाज में संस्कारों का सिंचन करते हैं। इससे हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं को जानने व समझने का बेहतरीन अवसर मिलता है।
विहिप सासनी के प्रखंड अध्यक्ष हेमंत कौशल ने ग्रामवासियों के इस सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में सुख-समृद्धि, आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विश्व हिंदू परिषद सदैव ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहती है।
भक्तिरस में झूम रहे श्रद्धालु, भारी संख्या में उपस्थिति
चिंताहरण महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस कथा में प्रतिदिन भगवान के विभिन्न अवतारों और लीलाओं का जीवंत वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से विद्याभूषण गर्ग (जिला सेवा प्रमुख, विहिप)जगदीश प्रसाद शर्मा (प्रखंड मंत्री, विहिप) विहिप के अन्य कार्यकर्ता, मंदिर समिति के सेवादार एवं भारी संख्या में ग्रामीण व प्रबुद्ध जन। ग्रामवासी पूरी श्रद्धा और एकजुटता के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
MANOJ VAISHYA

