दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत,

दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, मानवता की मिसाल पेश कर एसडीएम ने घायल को पहुँचाया अस्पताल
सासनी l। कोतवाली सासनी क्षेत्र के अंतर्गत हनुमान चौकी के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे एसडीएम नीरज शर्मा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को तुरंत अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के मानसी नगला निवासी सूरज कुमार अपनी पत्नी वर्षा (उम्र लगभग 28 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर अलीगढ अपने घर पर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सासनी के हनुमान चौकी क्षेत्र के पास पहुँची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में वर्षा (28 वर्ष) पत्नी सूरज कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के ठीक बाद सासनी एसडीएम नीरज शर्मा वहाँ से गुजर रहे थे । सड़क पर हादसा देख एसडीएम ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल युवक को अपनी देखरेख में सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और हनुमान चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जाँच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
MANOJ VAISHYA


