काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद, महिला थाना प्रभारी रितु तोमर की पहल रंग लाई

0
1003665138.jpg
Spread the love

1003665138.jpg

काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद, महिला थाना प्रभारी रितु तोमर की पहल रंग लाई

हाथरस। जनपद के महिला थाना में एक बार फिर काउंसलिंग के माध्यम से पारिवारिक विवाद का सफल समाधान कराया गया। महिला थाना प्रभारी रितु तोमर के निर्देशन में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई, जिसके बाद मामला शांतिपूर्वक निस्तारित हो गया।
जानकारी के अनुसार, साधना पुत्री बृजवासी निवासी माड़ी थाना सिकंदराऊ ने दीपेंद्र पुत्र बच्चू सिंह निवासी मलिकपुर थाना फरह, जिला मथुरा के खिलाफ 7 अप्रैल 2026 को महिला थाना हाथरस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पति एवं ससुरालीजनों पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए थे।
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत दोनों पक्षों को महिला थाना में बुलाकर काउंसलिंग कराई गई। बातचीत के दौरान पति एवं ससुरालीजनों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट या दुर्व्यवहार न करने का आश्वासन दिया। वहीं, शिकायतकर्ता ने भी पुलिस कार्रवाई न चाहने की बात कही।
महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने दोनों पक्षों को आपसी समझ, संयम और पारिवारिक शांति बनाए रखने की सलाह दी। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया और मामला शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया गया।
रितु तोमर ने बताया कि उनका उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से खत्म कर परिवारों में खुशहाली बनाए रखना है। उनके नेतृत्व में अब तक हजारों पारिवारिक विवादों का समाधान किया जा चुका है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed