युवा समाज सेवी गुडूडू उर्फ रंगीला के नेतृत्व में बुद्ध पूर्णिमा पर नगला अलगर्जी में भव्य प्रसादी वितरण, खीर और लड्डू का प्रसाद पाकर ग्रामीणों में दिखा उत्साह युवाओं की पहल को मिली सराहना, भाईचारे का दिया संदेश

हाथरस। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गांव नगला अलगर्जी में युवा समाजसेवी गुडूडू उर्फ रंगीला के नेतृत्व में भव्य प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को खीर और लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर गुडूडू उर्फ रंगीला ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा एक पवित्र पर्व है, जो हमें शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम बढ़ता है, इसलिए सभी को मिलकर इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुन्नी लाल, भीकम सिंह, रुपचंद, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार उर्फ ईपी, सत्य प्रकाश, संजय खान, रोहित कुमार, योगेश कुमार, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, राजा, शेरसिंह, संजू कुमार, ललित, आशीष कुमार, अभिषेक सोलंकी, संदीप कुमार, गौतम कुमार, संजय सागर और अखिलेश सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है।
Jitendra

