हाथरस में यूट्यूबर पत्रकार का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका

0
IMG-20260407-WA0087.jpg
Spread the love

IMG-20260407-WA0087.jpg

हाथरस में यूट्यूबर पत्रकार का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका

 

उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो
हाथरस में मंगलवार सुबह जलेसर रोड के पास गांव नगला ब्राह्मण के पास स्थित एक गंदे नाले में यूट्यूबर पत्रकार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव नाले में फेंका गया।
पुलिस ने शव की पहचान यूट्यूबर पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू, पुत्र राम प्रकाश, निवासी दिल्ली वाला मोहल्ला, सदर कोतवाली, हाथरस के रूप में की। जानकारी के अनुसार, मृतक पत्रकार पूर्व पत्रकार बंशीधर नरेश के नाती थे।
मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल, युवक के मोबाइल फोन और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed