यूनियन पब्लिक स्कूल में कल होगा ‘स्टेमरोबो लैब’ का भव्य उद्घाटन

यूनियन पब्लिक स्कूल में कल होगा ‘स्टेमरोबो लैब’ का भव्य उद्घाटन
सासनी । शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, विजयगढ़ मार्ग स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल में 20 अप्रैल दिन सोमवार को ‘STEMROBO LAB’ (स्टेमरोबो लैब) का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। “जहाँ नवाचार शिक्षा से मिलता है” के ध्येय वाक्य के साथ शुरू हो रही यह लैब क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और तकनीक के नए द्वार खोलेगी। इस अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अनूप प्रधान के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए कई अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे,श्रीमती अंजुला सिंह माहौर सदर विधायक,श्रीमती प्रतिभा कमल माहौर माननीय ब्लॉक प्रमुख, सासनी,श्रीमती श्वेता दिवाकर अध्यक्षा, नगर पालिका हाथरस विद्यालय के प्रबंधक आकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लैब की स्थापना का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें कोडिंग, रोबोटिक्स एवं एआई (AI) जैसी भविष्य की तकनीकों से रूबरू कराना है। प्रबंधन का मानना है कि अतिथियों की उपस्थिति छात्रों को उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस आयोजन को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधितों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।
MANOJ VAISHYA

