सिकंदराराऊ में बाबू कल्याण सिंह की प्रतिमा से छेड़छाड़ का प्रयास, कार्रवाई की मांग तेज

सिकंदराराऊ में बाबू कल्याण सिंह की प्रतिमा से छेड़छाड़ का प्रयास, कार्रवाई की मांग तेज
हाथरस, संवाददाता:
जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में हाल ही में घटी एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने क्षेत्रीय जनभावनाओं को आहत कर दिया है। कुछ अराजक तत्वों द्वारा बाबू कल्याण सिंह जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।
इसी संदर्भ में मंगलवार को लक्ष्य फाउंडेशन, हाथरस का एक प्रतिनिधिमंडल घटना स्थल पर पहुंचा और प्रतिमा की स्थिति का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा स्थिति का जायजा लिया।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि इस घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही, प्रतिमा स्थल के सौंदर्यकरण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग उठाई गई।
प्रतिनिधिमंडल में योगेंद्र राजपूत (संरक्षक सदस्य), विक्रम लोधी (मंडल मीडिया प्रभारी) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Jitendra


