रोटी बैंक पर गूंजा बाबा साहेब का संदेश, निःस्वार्थ सेवा संस्थान ने दी अनोखी श्रद्धांजलि , अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजन, बराबरी और सेवा का दिया संदेश

0
1003683640.jpg
Spread the love

1003683640.jpg

शहर में भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर ‘निःस्वार्थ सेवा संस्थान’ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रसिद्ध ‘रोटी बैंक’ पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एकत्र होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री जे. के. अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि वर्तमान मेला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह एवं योगेश केसरी द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया।
संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “बाबा साहेब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने समाज में बराबरी, स्वतंत्रता और भाईचारे की जो नींव रखी, वह आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है।” उन्होंने आगे कहा कि हर व्यक्ति को न्याय और अधिकार दिलाना ही बाबा साहेब के विचारों का मूल उद्देश्य था।
कार्यक्रम का आयोजन ‘रोटी बैंक’ पर किया गया, जो पिछले 3 हजार से अधिक दिनों से लगातार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल भोजन कराना ही नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा, जागरूकता और समानता का प्रसार करना भी है।
इस अवसर पर शहर के अनेक समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में समानता व सेवा की भावना को आगे बढ़ाने की शपथ ली।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री जे. के. अग्रवाल, लोकेंद्र सिंह, योगेश केसरी, पत्रकार शम्मी गौतम, दीपेश भारद्वाज सहित संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, तरूण राघव, निश्कर्ष गर्ग, सतेंद्र मोहन, डॉ. रंगेश शर्मा, अवधेश कुमार बंटी, टेकपाल कुशवाह, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, सुनील कुमार, राहुल वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed