आंधी में मजदूर के पेट पर गिरा बांस, इलाज के दौरान मौत

0
Spread the love

उत्तम हिंदुस्तान संवाददाता आशीष कुमार पटेल

हरदोई। माधौगंज थानाक्षेत्र के गांव जूरा मजरा बढ़ैयाखेड़ा निवासी भानूपाल (51) शनिवार की रात जनपद फैजाबाद स्थित पानी की टंकी के पास सो रहा था। अचानक तेज हवा चलने से उसके पेट पर बांस गिरने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया जा रहा था उसी दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र विनोद कुमार ने थाने में सूचना देकर मौत का कारण पता लगाने के लिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलाअस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोगों ने बताया कि भानूपाल जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। अचानक हादसा होने पर परिवार के लोग उसका इलाज कराने के लिए फैजाबाद से लखनऊ को ले गए थे। मृतक का शव पोस्टमार्टम बाद गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र व अन्य सदस्य रो-रोकर बदहवास हैं।

Sudhir Gangwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed