भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 लाख की ‘कॉकटेल ड्रग’ के साथ दो गिरफ्तार

0
1009341376.jpg
Spread the love

1009341376.jpg

भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 लाख की ‘कॉकटेल ड्रग’ के साथ दो गिरफ्तार

▶ पुरन्दरपुर पुलिस व SOG की संयुक्त कार्रवाई, 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद

▶ 6 माह से चल रहा था नेटवर्क, नेपाल में ऊंचे दाम पर होती थी सप्लाई

उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो
महराजगंज, । भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरन्दरपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। संयुक्त टीम ने रानीपुर चौराहे से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू (32) निवासी जुगौली, थाना सोनौली तथा आदित्य कुमार मिश्र (30) निवासी कम्हरिया बुजुर्ग, थाना कोल्हुई बाजार के रूप में हुई है। दोनों के पास से 1900-1900 एम्पुल डायजेपाम, बुप्रेनोर्फिन और प्रोमेथाजीन इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिन्हें नशे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोरखपुर से सोनौली की ओर एक कार में नशीले इंजेक्शन की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई टीम ने रानीपुर चौराहे पर घेराबंदी कर वाहन संख्या यूपी 53 एफएन 8304 को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भारी मात्रा में इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पिछले करीब छह महीने से इन इंजेक्शनों की तस्करी कर रहे थे। इन दवाओं को नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों में बेचा जाता था। पुलिस के मुताबिक, इन इंजेक्शनों का मिश्रण कर “कॉकटेल ड्रग” तैयार किया जाता है, जिसका सेवन युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है।विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के नशीले इंजेक्शन का दुरुपयोग बेहद खतरनाक होता है, जिससे बेहोशी, लत और ओवरडोज जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।इस मामले में थाना पुरन्दरपुर में मु0अ0सं0 96/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन खंगालने में जुटी है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।इस सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Ashok Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed