पंकज शुक्ला हत्याकांड का खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार*

*पंकज शुक्ला हत्याकांड का खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार*
लखनऊ। जनपद प्रतापगढ़ के चर्चित पंकज शुक्ला हत्याकांड में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी विवेक पाण्डेय और विपिन तिवारी लंबे समय से पुलिस की आँखों में धूल झोंक रहे थे और आज मुंबई भागने की फिराक में थे।
पूछताछ में सामने आया है कि जमीनी विवाद के चलते बीते 4 अप्रैल को पंकज शुक्ला की गोली मारकर हत्या की गई थी। विवेक पाण्डेय ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।
Ashok Dwivedi

