सट्टे की खाई-बाड़ी करते दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी व पर्चा बरामद -बागला चौकी प्रभारी अवधेश कुमार की कार्रवाई, जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

सट्टे की खाई-बाड़ी करते दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी व पर्चा बरामद
-हाथरस गेट पुलिस की कार्रवाई, जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो हाथरस
हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नगद धनराशि, पर्चा सट्टा एवं पेन बरामद किया है। बागला चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जुआ एवं सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रगतिपुरम कॉलोनी गेट, नगला भूरा रोड के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 480 रुपये नगद, सट्टे के पर्चे और एक पेन बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद थाना हाथरस गेट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय कुमार और लाल मोहम्मद निवासी रमनपुर, थाना हाथरस गेट के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Jitendra

