हेलीकॉप्टर से नवविवाहिता को लेकर पहुंचे डॉक्टर, मडनई गांव बना चर्चा का केंद्र, गांव में पहली बार हेलीकॉप्टर उतरने से बना ऐतिहासिक माहौल

0
1003732689-0.jpg
Spread the love

1003732689-0.jpg 1003732690-1.jpg

 

सादाबाद क्षेत्र के मडनई गांव में रविवार को उस समय उत्साह और रोमांच का माहौल बन गया जब गांव के निवासी डॉ. सोमवीर चौधरी अपनी नवविवाहिता पत्नी रानी को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर पैतृक गांव पहुंचे। यह घटना गांव के इतिहास में पहली बार हुई, जिसे देखने के लिए सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

दोपहर के समय जैसे ही हेलीकॉप्टर निर्धारित स्थान पर उतरा, वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने इस खास पल को अपने मोबाइल फोन में कैद किया, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी के अनुसार, डॉ. सोमवीर चौधरी ने दिल्ली में विवाह संपन्न होने के बाद अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर से गांव लाने का निर्णय लिया था। उनके इस निर्णय ने शादी को और अधिक यादगार और भव्य बना दिया।

घटना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए पूरी व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से संभाली।

इस अवसर पर युवा नेता रोहित भरगंर ने डॉ. सोमवीर चौधरी का साफा बांधकर सम्मान किया। उन्होंने उन्हें सरल, मिलनसार और मेहनती व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उन्होंने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब गांव के युवा इस तरह नए कीर्तिमान स्थापित करते हैं, तो न केवल क्षेत्र का नाम रोशन होता है बल्कि पूरे समाज में गर्व की भावना पैदा होती है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed