युवा समाजसेवी गुड्डू उर्फ रंगीला के नेतृत्व में नगला अलगर्जी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बच्चों को बांटी गईं कॉपियां, हुआ भंडारा

0
1003688192.jpg
Spread the love

1003688192.jpg

हाथरस। जनपद के गांव नगला अलगर्जी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और सामाजिक एकता के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर युवा समाजसेवी गुड्डू उर्फ रंगीला के नेतृत्व में गांव के सम्मानित नागरिकों और युवाओं के सहयोग से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही बच्चों के बीच कॉपियों का वितरण भी किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर उपस्थित गुड्डू उर्फ रंगीला ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को साझा करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय को समाज की प्रगति का आधार बताया था। उन्होंने शिक्षा को हर व्यक्ति का मूल अधिकार मानते हुए “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक सद्भाव एवं उत्साह का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और प्रेरणा का संदेश देते हैं।
इस मौके पर सतीश चंद्र डीलर, पत्रकार रवि गौतम, नरेश सागर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed