फैक्ट्री में घुसकर पूर्व कर्मचारी ने मांगी पांच लाख की रंगदारी, जान से मारने की मां और बेटे धमकी, फैक्ट्री संचालक दिव्यांग महिला ने लगाया आरोप, थाने में की शिकायत

फैक्ट्री में घुसकर पूर्व कर्मचारी ने मांगी पांच लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी
-पीड़िता ने थाने में की शिकायत, सुरक्षा की मांग
-आरोपियों की आवाजाही सीसीटीवी कैमरे में कैद
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में आयुर्वेदिक फैक्ट्री संचालिका से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
औद्योगिक एस्टेट, अलीगढ़ रोड निवासी निवेदिता मोहता की लहरा रोड स्थित आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री है। पीड़िता के अनुसार, आठ अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे वह कार्यालय में काम कर रही थीं, तभी पूर्व कर्मचारी हर्ष शर्मा अपने साथियों आकाश, संजय और योगेन्द्र के साथ जबरन फैक्ट्री में घुस आया।
आरोप है कि सभी लोग हथियारों से लैस थे और गाली-गलौज करते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर महिला और उनके पुत्र राजवंश मोहता को जान से मारने की धमकी दी गई।
शोर सुनकर फैक्ट्री कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों की फैक्ट्री में आने-जाने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है।
पीड़िता, जो दिव्यांग हैं, घटना के बाद से दहशत में हैं। उन्होंने थाना हाथरस गेट में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।
Jitendra

