विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के बैनर तले अंबेडकर जयंती पर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा व सरबत वितरण

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर हाथरस नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के बैनर तले भव्य प्रभातफेरी का स्वागत, पुष्पवर्षा एवं सरबत वितरण का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरा वातावरण “जय भीम” और सामाजिक समरसता के संदेशों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकता, समरसता और संगठन शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंतर्गत भोजा का नगला एवं गिजरौली बंबा (आगरा रोड) स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमाकांत देवराज कर्मयोगी, प्रवीण खंडेलवाल गोपाल कृष्ण शर्मा , विजय गुप्ता जी, चेतन यादव दाऊ दयाल वर्मा, अनमोल अग्निहोत्री, किशन भारती, गौरव प्रजापति जी, मनोज वार्ष्णेय, हर्ष चौहान, नवीन वर्मा जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से संपन्न हुआ।
Jitendra

