अंबेडकर जयंती पर हाथरस में निकली भव्य प्रभात फेरी, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा और दिया एकता का संदेश

0
1003687559.jpg
Spread the love

1003687559.jpg

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी का नेतृत्व शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार एवं संरक्षक गिर्राज सिंह फौजी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षु एवं अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्वारा पंचशील ध्वज लहराकर की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु हाथों में बाबा साहब के झंडे और तस्वीरें लेकर बाइक एवं पैदल चलते हुए उनके जयकारे लगाते रहे। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सीयल खेड़ा स्थित बगीची से बाबा साहब की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की।
प्रभात फेरी में पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फौजी, शम्मी गौतम, योगेश केसरी, सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा, रत्नेश रत्न, बिजेंद्र चौधरी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed