मुरसान में अवैध कबाड़ फैक्ट्री पर जीएसटी का छापा, कॉलोनी में मचा हड़कंप रिहायशी इलाके में चल रही कथित फैक्ट्री की जांच, धुआं-शोर से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस

0
1003793364-0.jpg
Spread the love

1003793365-1.jpg 1003793364-0.jpg

मुरसान।  बुद्ध विहार कॉलोनी में संचालित कथित अवैध कबाड़ फैक्ट्री के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद जीएसटी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। टीम के अचानक पहुंचने से फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने राहत जताई।

जानकारी के अनुसार, बुद्ध विहार कॉलोनी के रिहायशी क्षेत्र में पिछले करीब पांच महीनों से कथित रूप से कबाड़ फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। स्थानीय निवासी सिद्धार्थ कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर फैक्ट्री संचालन पर सवाल उठाए थे। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नगर योजना और जोनिंग नियमों की अनदेखी करते हुए रिहायशी इलाके में गैरकानूनी व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और मशीनों के शोर से वातावरण प्रभावित हो रहा था। इससे आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा था। कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि फैक्ट्री में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया था।

इसके अलावा कॉलोनी की संकरी गलियों में कबाड़ से भरे वाहनों की पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

मामला मीडिया में आने के बाद जीएसटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फैक्ट्री से जुड़े दस्तावेजों तथा व्यावसायिक गतिविधियों की जांच शुरू की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक विभाग की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई थी।

वहीं, स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन अब मामले को गंभीरता से लेते हुए रिहायशी इलाके में संचालित अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करेगा।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed