उचित दर की दुकान पर युवाओं ने समझी राशन वितरण व्यवस्था, अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन पीडीएस प्रणाली की दी गई व्यवहारिक जानकारी, ई-पॉस मशीन से पारदर्शी वितरण प्रक्रिया देख युवाओं ने जाना योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन

0
1003793350.jpg
Spread the love

1003793350.jpg

 

हाथरस, 14 मई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा भारत तथा जिला पूर्ति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित पांच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) के चौथे दिन प्रतिभागी युवाओं को हतिसा स्थित एक उचित दर की दुकान का भ्रमण कराया गया। इस दौरान युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतिम चरण यानी लाभार्थियों तक खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान पूर्ति निरीक्षक रोहित कुमार एवं उचित दर विक्रेता ने युवाओं को बताया कि पात्र लाभार्थियों का सत्यापन किस प्रकार किया जाता है तथा ई-पॉस मशीन के माध्यम से डिजिटल एवं पारदर्शी तरीके से राशन वितरण सुनिश्चित किया जाता है। युवाओं को राशन आवंटन, लाभार्थी पहचान, वितरण अभिलेखीकरण और निगरानी तंत्र की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण और डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की मंशा है कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पारदर्शी तरीके से पहुंचे।
जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागी युवाओं को पीडीएस प्रणाली के अंतिम स्तर की स्पष्ट और व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई है। युवाओं ने जाना कि सरकारी योजनाएं किस प्रकार सीधे आमजन तक पहुंचती हैं और इस प्रक्रिया में जवाबदेही व पारदर्शिता की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम में प्रतिभागी युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और इसे ज्ञानवर्धक तथा उपयोगी अनुभव बताया।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed