सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के भाजपा की नीतियों को लेकर विकास कार्यों मे तेजी लाने के अहम प्रयास, मेडिकल कॉलेज सहित बुनियादी सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री से लगातार संपर्क, सरल स्वभाव और जनसेवा की शैली से क्षेत्र में मजबूत हुई राजनीतिक पकड़

0
1003805080.jpg
Spread the love

1003805080.jpg

हाथरस। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर वर्ष 2022 में भाजपा से विधायक चुने जाने के बाद लगातार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही हैं। विधायक बनने के बाद से ही उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है।

जनपद में विशेष रूप से मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर वह कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुकी हैं। उनका प्रयास रहा है कि इन योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारा जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही शिक्षा, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी वह लगातार प्रयासरत हैं।
विधायक का कहना रहा है कि उनका लक्ष्य हाथरस में चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में वह सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
जनता के बीच उनकी पहचान एक सरल, मृदुभाषी और सहज व्यवहार वाले जनप्रतिनिधि के रूप में बनी हुई है। वे क्षेत्र में छोटे-बड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समान सम्मान देने के लिए जानी जाती हैं।
लगातार जनसंपर्क और विकास कार्यों में सक्रियता के चलते क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पकड़ और लोकप्रियता मजबूत होती दिख रही है। जनता के बीच उनकी सक्रिय उपस्थिति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर सराहना भी बढ़ी है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed