इगलास पुलिस की मनमानी, गाय मांगने पर मना किया तो दलित युवक को पीटा, आया फैक्चर, गर्भवती गाय का गर्भपात गिराया, पुलिस भूली वर्दी का फर्ज, नहीं हुआ मुकदमा दर्ज

दबंगों ने दिखाई दबंगई, इगलास पुलिस की मनमानी, गाय मांगने पर मना किया तो दलित युवक को पीटा, आया फैक्चर, गर्भवती गाय का गर्भपात गिराया
-तहरीर लेकर भटक रहा इधर से उधर, पुलिस बनी बेखबर और निर्दई
-5 अप्रैल को बीछियां गांव के पास खेतों में चरा रहा था गाय को
-तभी दो नामजद और 7 अज्ञात हमलावरों ने किया हमला हुए फरार
उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो हाथरस
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी पवित्र कुमार के साथ मारपीट और पशुओं के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के गांव निवासी कलूआ उर्फ कालू और भोला तथा छह-सात अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। पीड़ित थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान का रहने वाला है। उसका नाम पवित्र कुमार है। पीड़ित पवित्र कुमार के अनुसार, वह 5 अप्रैल को बीछिया गांव के पास खेतों में अपनी गायों को चरा रहा था। तभी कलुआ उर्फ कालू, भोला और उनके साथ 6-7 लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और गायें मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गायों को भी पीटा, जिससे एक गाय का सींग टूट गया, जबकि सात माह की गर्भवती गाय का गर्भपात हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने 8 अप्रैल को थाना इगलास में तहरीर देने गया था। पुलिस हाथरस की घटना बताकर टालमटोल कर रही है। पीड़ित के नाक में फैक्चर आया है। जिसका उसने सरकारी अस्पताल में एक्सरा कराया है।
Jitendra

