महिला थाना हाथरस में मिशन शक्ति के तहत दंपत्ति विवाद का हुआ निस्तारण, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त किया, थाना प्रभारी रितु तौमर की कार्रवाई हो रही सराहनीय

0
1003672702.jpg
Spread the love

1003672702.jpg

महिला थाना हाथरस में मिशन शक्ति के तहत दंपत्ति विवाद का हुआ निस्तारण, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त किया, थाना प्रभारी रितु तौमर की कार्रवाई हो रही सराहनीय

हाथरस जिला के अंतर्गत महिला थाना हाथरस में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक पारिवारिक विवाद का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदिका रेनू कुमारी, पुत्री मेघ श्याम, निवासी खेड़ा परसौली, थाना चन्दपा, जिला हाथरस द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को अपने पति अजय कुमार, पुत्र जगदीश, निवासी सिरावली, थाना सासनी, जिला हाथरस के विरुद्ध महिला थाना में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पति एवं ससुरालीजन द्वारा मारपीट, गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। मामले को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को थाना हाजा पर बुलाकर काउंसलिंग की गई। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। पति-पत्नी एवं ससुरालीजनों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट एवं गाली-गलौज न करने का आश्वासन दिया। काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से राजी हो गए और किसी भी प्रकार की पुलिस कार्यवाही की अपेक्षा नहीं जताई। इसके बाद पुलिस ने समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण कर दिया।
पुलिस की पहल से पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होने पर दोनों पक्षों ने संतोष व्यक्त किया।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed