भाजपा स्थापना दिवस पर भरिगवां में जनसंवाद, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां  

0
IMG-20260410-WA0019.jpg
Spread the love

IMG-20260410-WA0019.jpg

संवाददाता कपिल मिश्रा

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत भरिगवां में ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ के तहत जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की नीतियों का बखान किया।

 

​जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

 

​ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचा रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड और पीएम आवास जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।

 

​मंदिर में दर्शन और श्रमदान

 

​जनसंपर्क के दौरान अध्यक्ष प्रेमावती ने ग्राम भरिगवां स्थित सिद्ध शिवाला मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित मातृशक्तियों (महिलाओं) को भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और योजनाओं से संबंधित पत्रक (पम्फलेट) वितरित किए और उनसे सीधा संवाद किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ​रणंजय सिंह (कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष/मंडल महामंत्री) ​विभू सिंह (मंडल मंत्री) ​विनीत श्रीवास्तव (सेक्टर संयोजक)​उषा देवी (समूह सखी), सरिता देवी (समूह अध्यक्ष), मनीष दीक्षित समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी और मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Kapil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed