बहजोई में पवित्र सावन माह की सेवा भावना का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

Aug 26, 2026 - 18:51
 0  7
बहजोई में पवित्र सावन माह की सेवा भावना का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

बहजोई में पवित्र सावन माह की सेवा भावना का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
========

उत्तम हिंदुस्तान/सोनू वार्ष्णेय 

संभल बहजोई /-उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री (माध्यमिक शिक्षा) गुलाब देवी  आज क्षेत्र भ्रमण पर थीं। इसी दौरान रास्ते में चल रहे एक भंडारे पर उनकी नजर पड़ी तो वे बिना देर किए भंडारे में पहुँच गईं।

भंडारे में जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण कर रहे छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं के बीच से होते हुए राज्य मंत्री जी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और भंडारा आयोजकों को हृदय से शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पवित्र सावन के महीने में भूखे और जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसी सेवा और संस्कार ही हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। उन्होंने भंडारा कर रहे सभी सेवादारों के इस नेक कार्य की सराहना की।

राज्य मंत्री का यह सहज और सरल अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। भंडारे में मौजूद लोगों ने भी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह वे आम लोगों के बीच घुल-मिलकर उनकी सेवा को सम्मान दे रही हैं।