हाथरस में ग्राहक पंचायत का ज्ञापन, एमआरपी अनियमितताओं पर सख्त कानून की मांग -जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मंत्रियों को भेजा ज्ञापन -25 मई को जंतर-मंतर पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की घोषणा

0
1003804979.jpg
Spread the love

1003804979.jpg

हाथरस। भारतीय ग्राहक पंचायत हाथरस इकाई द्वारा रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री एवं वाणिज्य मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का मुख्य विषय विभिन्न उत्पादों पर अंकित अधिकतम विक्रय मूल्य (MRP) में हो रही अनियमितताओं और उपभोक्ताओं के कथित शोषण से संबंधित रहा।

संगठन ने मांग की कि केंद्र सरकार इस विषय पर कठोर एवं प्रभावी कानून बनाए, जिससे उत्पादों की एमआरपी तर्कसंगत एवं न्यायसंगत रूप से निर्धारित की जा सके। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई कंपनियां उत्पादों पर वास्तविक लागत से 100 से 300 गुना तक अधिक एमआरपी अंकित कर रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है।
उदाहरण के तौर पर बताया गया कि मेडिकल उपयोग में आने वाले ड्रिप सेट की एमआरपी सामान्यतः 267 रुपये तक होती है, जबकि वही उत्पाद बाजार में लगभग 70 रुपये में उपलब्ध हो जाता है। इसी प्रकार करीब 100 पृष्ठों की पाठ्य पुस्तक 350 रुपये तक में बेची जा रही है, जबकि उसकी वास्तविक लागत काफी कम बताई गई। वहीं दवाइयों पर भी भारी छूट के नाम पर एमआरपी और बिक्री मूल्य में बड़े अंतर का हवाला दिया गया।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने कहा कि एमआरपी व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए संगठन द्वारा मई 2026 में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिलाधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन भेजे जा रहे हैं तथा सोशल मीडिया पर जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।
संगठन ने यह भी घोषणा की कि आगामी 25 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से कार्यकर्ता एवं उपभोक्ता भाग लेंगे। साथ ही जनता से अपील की गई कि उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें।
ज्ञापन सौंपने वालों में बृज प्रांतीय संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट, प्रांत रोजगार सृजन प्रमुख अनूप अग्रवाल उदय, जिलाध्यक्ष मनोज बूटियां, जिला सचिव लोकेश अग्रवाल दाल वाले, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, नगर अध्यक्ष राम अग्रवाल एवं नगर सचिव श्याम अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed