हाथरस में भारतीय किसान यूनियन की विशेष पंचायत और धरना प्रदर्शन, किसानों ने मुआवजे और खरीद की मांग की

0
1003667742.jpg
Spread the love

1003667742.jpg

हाथरस में भारतीय किसान यूनियन की विशेष पंचायत और धरना प्रदर्शन, किसानों ने मुआवजे और खरीद की मांग की

 

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन की विशेष पंचायत और धरना प्रदर्शन तहसील सासनी में संजीव कुमार (भोला सूर्यवंशी) के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस मौके पर किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन उप-जिलाधिकारी नीरज शर्मा को सौंपा। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि उनकी गेहूं की फसल बारिश और ओले-बरसाती तूफान से पूरी तरह तबाह हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी फसलों का उचित सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा, भीगी हुई गेहूं की फसल को सरकारी दर पर खरीदा जाए, जिससे किसान अपने कर्ज चुका सकें और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।
इस मौके पर संजीव कुमार (भोला सूर्यवंशी), जिलाउपाध्यक्ष हाथरस, मूलचंद बघेल ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष (युवा), शेरू पाठक तहसील उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार तहसील संगठन मंत्री, कपिल तोमर, योगेश बघेल, गगन ठाकुर, आशीष भारद्वाज, अभिषेक ठाकुर, अनिल यादव, जयप्रकाश सूर्यवंशी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
किसानों का कहना था कि यदि सरकार ने उचित कदम नहीं उठाए, तो आगामी दिनों में और बड़े आंदोलन की संभावना है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed