अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह, आग से बचाव के उपायों की दी गई विस्तृत जानकारी, बच्चों को किया प्रेरित

0
1003691948-0.jpg
Spread the love

1003691949-2.jpg 1003691947-1.jpg 1003691948-0.jpg

हाथरस। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत जनपद में फायर सर्विस टीमों द्वारा विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट ने कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (सिकन्द्राराऊ रोड) तथा भारती पब्लिक स्कूल (पुरानी तहसील) में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के दौरान “अग्नि सुरक्षा”, “आग से बचाव के उपाय” तथा “अग्निशमन कर्मियों की बहादुरी” जैसे विषयों पर बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अग्नि सुरक्षा से जुड़े संदेशों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी दी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सूझबूझ से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज के माध्यम से ही आग की घटनाओं की रोकथाम संभव है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed