सेना के शौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद को दिया निर्णायक संदेश”: डॉ राजेश्वर सिंह

0
1011083093.jpg
Spread the love

1011083093.jpg

सेना के शौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद को दिया निर्णायक संदेश”: डॉ राजेश्वर सिंह

 

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना के पराक्रम ने स्थापित किया नया सुरक्षा सिद्धांत”: डॉ राजेश्वर सिंह। #OperationSindoor के एक वर्ष पूर्ण होने पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय सेना, सुरक्षा बलों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध भारत की निर्णायक नीति को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व भारत ने पूरी दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया था कि भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और नागरिकों पर होने वाले प्रत्येक आतंकी हमले का जवाब पूरी शक्ति, सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ दिया जाएगा। #OperationSindoor भारतीय सशस्त्र बलों, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों के अद्वितीय साहस, क्षमता और समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पिछले वर्षों में भारत ने रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 2013-14 में ₹2.53 लाख करोड़ रहा रक्षा बजट बढ़कर 2025-26 में ₹6.81 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं रक्षा निर्यात ₹686 करोड़ से बढ़कर रिकॉर्ड ₹23,622 करोड़ तक पहुंचना भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज भारत मिसाइल, तोप प्रणाली, ड्रोन, युद्धपोत और अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों का स्वदेशी निर्माण कर रहा है तथा अनेक देशों के लिए विश्वसनीय रक्षा साझेदार के रूप में उभर चुका है। रक्षा आधुनिकीकरण बजट का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सा घरेलू खरीद के लिए आरक्षित किया जाना ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध “ज़ीरो टॉलरेंस” की स्पष्ट नीति स्थापित की है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर सीमा सुरक्षा पर कठोर जवाब तक, नए भारत ने यह सिद्ध किया है कि आतंक और वार्ता साथ-साथ नहीं चल सकते। उन्होंने भारतीय सेना के प्रत्येक वीर जवान, खुफिया अधिकारी और सुरक्षा कर्मी के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए कहा कि देश 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा में समर्पित सभी सुरक्षाकर्मियों का सदैव ऋणी रहेगा। भारत न कभी झुका है, न कभी भूलेगा, और आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष कभी नहीं रोकेगा। जय हिन्द

Ashok Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed