एस.बी.एस. यूनियन स्कूल सासनी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. आंबेडकर जयंती

एस.बी.एस. यूनियन स्कूल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. आंबेडकर जयंती
सासनी. स्थानीय गांव बिजाहरी मे स्थित कोमल सिटी मे एस.बी.एस. यूनियन स्कूल में भारत रत्न, प्रथम कानून मंत्री एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बड़े ही उत्साह के साथ बाबा साहब को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के डायरेक्टर एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. विकास सिंह द्वारा की गई। उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। डॉ. विकास सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें डॉ. आंबेडकर के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए सदैव सकारात्मक प्रयास करते रहने का अपना संकल्प दोहराया। विशेष सभा के दौरान विभिन्न छात्रों ने हमारे मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्रों ने संदेश दिया कि संविधान में वर्णित नियमों का पालन करके और दूसरों को प्रेरित करके ही हम भारत को पुनः ‘विश्व गुरु’ के पद पर आसीन कर सकते हैं। कक्षा 6 के छात्र युवराज वार्ष्णेय ने डॉ. आंबेडकर का प्रतिरूप (वेशभूषा) धारण किया, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा और सबका मन मोह लिया।
स्कूल के प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्मा बालक अपनी बुद्धिमत्ता और दृढ़ निश्चय के बल पर न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकता है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण डॉ. आंबेडकर हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। छात्रों द्वारा दिए गए ओजस्वी भाषणों ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया। सभा का समापन राष्ट्रगान और बाबा साहब के जयघोष के साथ हुआ।
MANOJ VAISHYA

