बीआरसी पिपरौली द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।

*बीआरसी पिपरौली द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।*
बच्चों को नियमित रूप
से स्कूल भेजने से ही होगा सर्वांगीण विकास।
ब्लॉक प्रमुख
पिपरौली।
मंगलवार को बीआरसी पिपरौली द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा। रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अभी विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजना आवश्यक है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय छपिया और प्राथमिक विद्यालय छपिया के बच्चों द्वारा दफ्ती पर लिखे सर्व शिक्षा का है कहना.. पढ़ने जाएं सब भाई-बहना, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है.. जिससे चलती पीढ़ी है आदि नारा लगाया गया। रैली में ब्लॉक प्रमुख भी बच्चों का नामांकन कराने के लिए उनके अभिभावकों से अपील कर रहे थे। इस दौरान बीईओ देवी प्रसाद दूबे, प्रतिमा शुक्ला स्काउट गाइड कोच, शालिनी श्रीवास्तव गाइड कैप्टन, देवेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक, हरी सिंह यादव प्रधानाध्यापक, दिव्यांजलि सिंह, हरिओम मिश्रा, सोनू, फैजान सहित कई शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
Ashok Dwivedi

