हाथरस में बसपा की समीक्षा बैठक, नौशाद अली ने संगठन मजबूती पर जोर, डॉ. रईस अहमद अब्बासी बने जिला महासचिव

0
1003760033.jpg
Spread the love

1003760033.jpg

हाथरस। बहुजन समाज पार्टी जनपद हाथरस की समीक्षा बैठक सोमवार को कुसुम वाटिका, सत्संगी मार्ग, सिद्धार्थनगर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी एवं अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी जनाब नौशाद अली ने शिरकत की।

बैठक में जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों—78 सुरक्षित हाथरस, 79 सामान्य सादाबाद और 80 सामान्य सिकंद्राराऊ—के साथ जिला कमेटी की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों से पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी विधानसभा पदाधिकारियों को सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कमेटी में फेरबदल करते हुए डॉ. रईस अहमद अब्बासी को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष राजकपूर ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकपूर ने की, जबकि संचालन भगवान सिंह कुशवाहा ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से अनिल बघेल, हेमेंद्र कुमार सिंह, मनीष अहमद गाजी, सुरेश चंद्र गौतम एडवोकेट, एसएस भारती, दिनेश कुमार देशमुख, हुकम सिंह, वीरेंद्र जैन, देवेश चौधरी (जिला उपाध्यक्ष), राकेश काका, डॉ. रईस अहमद अब्बासी, भगवान सिंह कुशवाहा, दिनेश भारती, राजकुमार एडवोकेट, नरेंद्र सिंह गौतम, दिनेश कुमार गौतम, सत्येंद्र सिंह सोनू राणा (विधानसभा अध्यक्ष सादाबाद), महिपाल सिंह (विधानसभा अध्यक्ष हाथरस), नेम सिंह (विधानसभा अध्यक्ष सिकंदरा राव), मनोज वर्मा (विधानसभा महासचिव), साबिर खान, राकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed