अंबेडकर जयंती की तैयारियों में जुटे सभासद पति व बसपा नेता चौधरी राघवेंद्र सिंह, पार्क में चलाया सफाई अभियान, बोले – हर वर्ष की भांति हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे जयंती

अंबेडकर जयंती की तैयारियों में जुटे सभासद पति व बसपा नेता चौधरी राघवेंद्र सिंह, पार्क में चलाया सफाई अभियान
हाथरस, रविवार। अंबेडकर जयंती के मद्देनजर नगर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 नगला अलगर्जी में चौधरी राघवेंद्र सिंह (सभासद पति) ने रविवार दोपहर अंबेडकर पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान पार्क परिसर की साफ-सफाई के लिए बुलडोजर मशीन का उपयोग किया गया, जिससे फैली गंदगी को हटाकर पूरे परिसर को व्यवस्थित किया गया। आयोजन को ध्यान में रखते हुए पार्क को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
चौधरी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए साफ-सफाई, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
Jitendra

