हार्ट के मरीज सहायक अध्यापक से ली जा रही जनगणना ड्यूटी, छुट्टी के नाम पर नगर पंचायत सहपऊ के ईओ ने मांगे 10 हजार, डीएम को शिकायत के बाबजूद भी नहीं मिली छुट्टीवर्ष 2013 में अध्यापक की बाईपास हो चुकी है सर्जरी  -चिकित्सकों ने उन्हें कड़ी धूप, तेज सर्दी और अत्यधिक तनाव से बचने की दी है सलाह -वर्तमान में हृदय की बताई गई है एक नस लगभग 10 प्रतिशत ब्लॉक 

0
1003759154.jpg
Spread the love

1003759154.jpg

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक हार्ट के रोगी सहायक अध्यापक से जनगणना में ड्यूटी करने व छुट्टी के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे जाने एवं उसके साथ उत्पीड़न व मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सामने आया है। उसने इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी को एक पत्र लिखा था। पैसे की डिमांड ना होने पर उसे पत्र को रद्दी में डाल दिया गया है। इसके बाद हार्ट के मरीज आलोक कुमार ने डीएम के नाम एक पत्र लिखा है। जिसमें उसने अपने स्वास्थ्य का बुरा हाल बताते हुए एवं छुट्टी के नाम पर 10 हजार की मांगे जाने की बात कही है। उसने नगर पंचायत सहपऊ के ईओ के नाम पर एक कर्मचारी पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। सबसे हैरानी की बात यह है डीएम को पत्र लिखने के बावजूद भी उसे छुट्टी नहीं मिल पा रही है। आपको बता दें कि विकास खंड सहपऊ क्षेत्र में तैनात एक शिक्षक ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जनगणना-2027 की ड्यूटी से मुक्त किए जाने की मांग की है। इस संबंध में शिक्षक द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय नगला मेवा में कार्यरत सहायक अध्यापक आलोक कुमार ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं और वर्ष 2013 में उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। चिकित्सकों ने उन्हें कड़ी धूप, तेज सर्दी और अत्यधिक तनाव से बचने की सलाह दी है। वर्तमान में उनकी हृदय की एक नस लगभग 10 प्रतिशत ब्लॉक बताई गई है, जिसके चलते अधिक चलने-फिरने पर सीने में दर्द होने लगता है। शिक्षक ने भीषण गर्मी में जनगणना कार्य करना स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण बताते हुए ड्यूटी से कार्यमुक्त करने की अपील की है। प्रार्थनापत्र के साथ चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र भी संलग्न किया गया है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी सहपऊ ने प्रार्थनापत्र पर विचार करते हुए संबंधित को रिजर्व कार्मिक के रूप में लगाए जाने का निर्देश दिए जाने की बात कही है। इस दौरान शिक्षक मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। वह हार्ट का मरीज है।

 

रिपोर्ट By  जितेन्द्र कुमार

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed