5 हजार के लालच में युवक को निर्वस्त्र घुमाया, वीडियो वायरल—ग्राम प्रधान पति समेत कई पर आरोप, पुलिस जांच में जुटीमहिलाओं के सामने गली में दौड़ाया गया युवक, 

0
1003759342.jpg
Spread the love

1003759342.jpg

5 हजार के लालच में युवक को निर्वस्त्र घुमाया, वीडियो वायरल—ग्राम प्रधान

 

हाथरस। कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के कस्बा चन्दपा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीय युवक को ₹5 हजार रुपये का लालच देकर निर्वस्त्र अवस्था में गली में दौड़ाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को कपड़े उतारने के लिए उकसा रहे हैं। साथ ही उसे ₹5 हजार रुपये देने की शर्त रखी जाती है। पैसों के लालच में युवक निर्वस्त्र होकर गली में दौड़ता नजर आता है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान आसपास महिलाएं भी मौजूद थीं, जिनके सामने यह अमर्यादित घटना घटित हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना में ग्राम प्रधान के पति सहित कुछ अन्य लोगों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि उन्होंने ही युवक को इस कृत्य के लिए उकसाया और शर्त रखी।

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने समाज में गिरते नैतिक मूल्यों और लोगों की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालाकि पुलिस इस मामले में अब जांच कर रही है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed