झालू में एक मंदिर में चोरी, दूसरे में चोरी का प्रयास; सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Aug 23, 2026 - 18:56
 0  5
झालू में एक मंदिर में चोरी, दूसरे में चोरी का प्रयास; सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
झालू में शिव मंदिर में चोरी करने के बाद जाता चोर

उत्तम हिंदुस्तान ब्यूरो बिजनौर

झालू। झालू में शनिवार को एक मंदिर में चोरी और दूसरे मंदिर में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया। आरोपी ने रामलीला मैदान में स्थित हनुमान मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ताला नहीं टूटने पर वह मोहल्ला चौधरियान स्थित शिव मंदिर पहुंच गया। वहां दानपात्र को तोड़कर ले गया। दान पात्र में रखे हजारों रुपये चोरी कर फरार हो गया। आरोपी की तस्वीर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शनिवार को एक युवक रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचा और दानपात्र का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर युवक वहां से चला गया। इसके बाद उसने मोहल्ला चौधरियान स्थित शिव मंदिर को निशाना बनाया। युवक ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर ले गया। और मौके से फरार हो गया। उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली।
मोहल्ले के लोग मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोरी के बाद मंदिर से बाहर निकलते हुए आरोपी की तस्वीर कैद मिली।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान थाना कोतवाली शहर

क्षेत्र के ग्राम गुजरपुरा निवासी मनीष पुत्र दिनेश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान कर जेल भेज दिया गया।

@akag उत्तम हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ बिजनौर