हरियाणा में बीपीएल परिवारों को अब राशन डिपो से दो लीटर सरसों तेल नहीं मिलेगा - अब सीधे बैंक खाते में 250 रुपये नकद भेजे जाएंगे

Aug 11, 2026 - 19:21
 0  8
हरियाणा में बीपीएल परिवारों को अब राशन डिपो से दो लीटर सरसों तेल नहीं मिलेगा - अब सीधे बैंक खाते में 250 रुपये नकद भेजे जाएंगे

हरियाणा में बीपीएल परिवारों को अब राशन डिपो से दो लीटर सरसों तेल नहीं मिलेगा - अब सीधे बैंक खाते में 250 रुपये नकद भेजे जाएंगे।
कृष्णराज अरुण 
स्टेटस एडिटर इनचार्ज 
दैनिक उत्तम हिंदुस्तान -
- चंडीगढ़
    अब राशन डिपो से दो लीटर सरसों तेल नहीं मिलेगा, ब्लकी अब सीधे बीपीएल धारकों के खाते में जाएंगे सरकार ने तेल की जगह अब 250 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजने का फैसला किया है। 
महत्वपूर्ण जानकारी--
लाभार्थी: प्रदेश के लगभग 39.89 लाख बीपीएल परिवारों को अगस्त महीने से इस नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
भुगतान की तारीख:- खातों में राशि 15 अगस्त के बाद ट्रांसफर होना शुरू होने की संभावना है।
अब तक लाभार्थियों को राशन डिपो से दो लीटर कच्ची घानी सरसों तेल 100 रुपये में मिलता था। बाजार में इसकी कीमत करीब 280 से 400 रुपये तक है।
सरसों की उपलब्धता कम होने के कारण--
      खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, हैफेड के पास सरसों की उपलब्धता कम होने के कारण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सरकार आगे चलकर इस राशि को 250 से बढ़ाकर 300 रुपये करने पर भी विचार कर सकती है। फिलहाल लाभार्थियों को 250 रुपये देने का फैसला किया गया है।