छह शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की आठ बाइक बरामद।

Aug 26, 2026 - 19:02
 0  5
छह शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की आठ बाइक बरामद।

छह शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की आठ बाइक बरामद।
उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो मुरादाबाद। रियासत चौधरी

कुंदरकी/मुरादाबाद।कुंदरकी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।बरामद बाइकों में चार कुंदरकी थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं,जबकि एक बाइक मझोला थाने के मामले से जुड़ी है।तीन अन्य बाइक अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थीं।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को सफलता मिली।थानाध्यक्ष हैमबीर सिंह के नेतृत्व में तसलीम पुत्र शौकीन निवासी मोहल्ला कायस्थान,अरकान उर्फ लुक्का पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला तकिया,सालिम पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला कायस्थान,प्रिंस पुत्र अरविंद कुमार निवासी उदय नगर कॉलोनी थाना बिलारी,लकी पुत्र सोनू निवासी लाइन पार एकता कॉलोनी थाना मझोला और अंकित पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम शेखूपुर खास थाना कुंदरकी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से स्प्लेंडर प्लस समेत आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।बरामद वाहनों में यूपी 21 बीजेड 2307,यूपी 21 बीएम 2994,यूपी 21 सीयू 4611,यूपी 23 एएच 3744,यूपी 21 बीटी 5144,यूपी 38 एल 4478,यूपी 21 एटी 2539 और यूपी 21 क्यू 2805 नंबर की बाइक शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय त्यागी,उप निरीक्षक अमर सिंह यादव,हेड कांस्टेबल उमेश कुमार,कांस्टेबल विनय राठी,आकाश,उज्ज्वल,राजीव तोमर और कोशिंदर शामिल रहे।पुलिस के मुताबिक गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।