उतरावा में पुलिस व HCL फाउंडेशन ने चलाया सर्प जागरूकता अभियान

Aug 13, 2026 - 18:29
 0  9
उतरावा में पुलिस व HCL फाउंडेशन ने चलाया सर्प जागरूकता अभियान

उतरावा में पुलिस व HCL फाउंडेशन ने चलाया सर्प जागरूकता अभियान
​निगोहा, लखनऊ: पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) के निर्देशन में गुरुवार को थाना निगोहा पुलिस द्वारा ग्राम उतरावा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सर्प व बिच्छू के काटने से बचाव हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। HCL फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में गिव मी ट्रीज़ NGO की डॉ. सुष्मिता व उनकी टीम ने ग्रामीणों को सर्पों के पर्यावरण में महत्व, सर्पदंश से बचाव, सुरक्षा उपायों व सावधानी बरतने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और पुलिस टीम सहित 50 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।