निगोहा 40 बर्षीय दुर्गेश कुमार की मौत

Aug 4, 2026 - 12:56
Aug 4, 2026 - 13:06
 0  7
निगोहा 40 बर्षीय दुर्गेश कुमार की मौत

*थाना:* निगोहा

 थाना निगोहां क्षेत्रान्तर्गत व्यक्ति की मृत्यु के संबंध में। को प्रातः करीब 03:00 बजे सूचनाकर्ता *दुर्गेश कुमार पुत्र स्व0 रामप्यारे गौतम, निवासी ग्राम मीरकनगर, थाना निगोहां, लखनऊ, उम्र करीब 40 वर्ष* द्वारा थाना निगोहां पर सूचना दी गई कि दिनांक *03.08.2026* को शाम करीब 19:30 बजे उनके बड़े भाई *कैलाशचंद्र पुत्र स्व0 रामप्यारे गौतम, उम्र करीब 54 वर्ष* का अपनी पत्नी *लज्जावती* एवं बड़े पुत्र *शिवम उर्फ अरुण* से वाद-विवाद हुआ था।

      सूचनाकर्ता के अनुसार उक्त वाद-विवाद के दौरान लज्जावती एवं शिवम उर्फ अरुण द्वारा कैलाशचंद्र के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उपचार हेतु उन्हें  उन्हें *रेलवे अस्पताल, आलमबाग, लखनऊ* ले गए। रेलवे अस्पताल में दौराने इलाज कैलाशचंद्र की मृत्यु हो गयी।

    सूचना प्राप्त होते ही थाना निगोहां पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर *सूचनाकर्ता, परिजनों एवं स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी की गई* तथा प्रकरण की जांच की जा रही है। मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर *पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।* प्रकरण में *पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच से प्राप्त तथ्यों/साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जाएगी।*