पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, दिए डिनर सेट और डी 9 स्पोर्ट्स शूज
आगरा में भव्य दिव्यांग क्रिकेट अवार्ड समारोह
पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, दिए डिनर सेट और डी 9 स्पोर्ट्स शूज
लखनऊ / आगरा। दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा आगरा के सिटी स्टार होटल में भव्य दिव्यांग क्रिकेट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन का दूसरा संस्करण था और इसे पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक भव्य बनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व विदेश राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने देशभर से आए स्टैंडिंग, व्हीलचेयर और महिला क्रिकेट खिलाड़ियों, आयोजकों, अंपायरों एवं कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को ट्रॉफी और सम्मान-पत्र के साथ 86 पीस के खूबसूरत डिनर सेट भी भेंट किए गए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर की स्पोर्ट्स शूज कंपनी डी 9 स्पोर्ट्स के सहयोग से खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स शूज भी वितरित किए गए। स्टैंडिंग क्रिकेट अवार्ड विजेताओं में दिव्यांग क्रिकेट रत्न अवार्ड - कैलाश प्रसाद, आगरा, क्रिकेटर ऑफ द ईयर - सैयद शाह अजीज, जम्मू-कश्मीर, बेस्ट बॉलर - साजिद तंबोली, महाराष्ट्र, बेस्ट बैटर - राहुल शर्मा, जम्मू-कश्मीर, गेम चेंजर - मुनाफ पाटला गुजरात, मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर - कार्तिक तमिलनाडु, बियॉन्ड द लिमिट अवार्ड - धर्मेंद्र। बिहार व्हीलचेयर क्रिकेट अवार्ड विजेताओं में बेस्ट क्रिकेटर - रामवत कोटेश्वर, तेलंगाना, बेस्ट बैटर - परशुराम देसले, गुजरात, बेस्ट बॉलर - ईश्वरी प्रसाद, मध्य प्रदेश, बेस्ट फील्डर - गोकुल, केरल, गेम चेंजर ऑफ द ईयर - शेख जैद अहमद, जम्मू-कश्मीर, मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर - मिलन अहीर, गुजरात। महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की विजेताओं में क्रिकेटर ऑफ द ईयर - महिमा ओरोन, बेस्ट बैटर - जयश्री नकाटे, बेस्ट बॉलर - राधा बड़गुजर, गेम चेंजर - रेखा गहलोत, बेस्ट मेंटर अवार्ड - शाहीन खान को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मानवेंद्र सिंह पटवाल, मूकबधिर टीम के पूर्व कप्तान विवेक माल्शे, पूर्व रणजी खिलाड़ी विनय यादव और सुनील पटेल, गुजरात को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। बेस्ट ऑर्गेनाइजर अवार्ड गुजरात के नेमीचंद जांगिड़ और दीप्ति पटवा, भोपाल को प्रदान किए गए। इसके अलावा योगेश शिंदे, नागेंद्र सिंह, मनीष शर्मा सहित कई अंपायरों और वालंटियरों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन सचिव हारून रशीद ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी देश का नाम रोशन किया है। हमारा प्रयास है कि आने वाले वर्षों में इस समारोह को और भव्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए। कार्यक्रम में डॉ. भगवान तलवारे, अंजू मित्तल, ऑशिम खेतरपाल, पूजा मेहरा सहित देशभर से आए गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। संचालन मुकेश कंचन और गजल खान ने किया। समारोह के अंत में डॉ. भगवान तलवारे ने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरते हैं। यह अवार्ड समारोह एक बार फिर यह संदेश दे गया कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती, जरूरत है केवल अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन की।