उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
प्रदेश कार्यालय सहित विभिन्न बाजारों में हुआ भव्य ध्वजारोहण
लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय सहित राजधानी व प्रदेश के विभिन्न बाजारों में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संरक्षक श्री हरिशंकर यादव उपस्थित रहे। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
समारोह में मुख्य रूप से महामंत्री शैलेंद्र कुमार लोधी, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह यादव, संगठन मंत्री पवन कुमार पांडे, विधानसभा सचिव कौशलेंद्र कुमार, विधानसभा प्रचार मंत्री आकाश कुमार गुप्ता, कार्यालय सचिव सतीश कुमार तथा कानपुर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना उपस्थित रहे।
संगठन की विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों में भी ध्वजारोहण हुआ, जिसमें गौरी बाजार इकाई से अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, महामंत्री आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव यादव, संगठन मंत्री देव सिंह; गहरू इकाई से संरक्षक गोपी गौतम, अध्यक्ष शिवा सिंह, सक्रिय सदस्य जगतपाल रावत; दरोगा खेड़ा इकाई से अध्यक्ष सचिन कुमार यादव, महामंत्री कृपा शंकर शुक्ला, उपाध्यक्ष मनोज यादव, संरक्षक डी.वी. सिंह; चंद्रावल इकाई से अध्यक्ष राहुल यादव, महामंत्री मयूर यादव, कोषाध्यक्ष सलमान खान एवं बेहटाव इकाई से अध्यक्ष पवन कुमार यादव, महामंत्री कुलदीप व कोषाध्यक्ष कमला प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों—वंश सिंह यादव, दिव्या सिंह, गोगो, अवनी, परम सहित स्कूली बच्चों ने तिरंगा लहराकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। वरिष्ठ मंत्री संजय साहू, विधानसभा मंत्री अक्षय कुमार यादव और सक्रिय सदस्य अनिल कुमार वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बिजनौर, बंथरा, 3 नंबर, ठाकुरगंज, मलिहाबाद, गोमती नगर सहित विभिन्न बाजारों के व्यापारी नेताओं ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों व क्षेत्रों में ध्वजारोहण कर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।