पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में किड्स जी स्कूल, शुभम सिटी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

Aug 15, 2026 - 16:49
 0  32
पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में किड्स जी स्कूल, शुभम सिटी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

 पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में किड्स जी स्कूल, शुभम सिटी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*
लखनऊ। आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर किड्स जी स्कूल, शुभम सिटी, पंडित खेड़ा, लखनऊ में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी को आमंत्रित किया गया। माननीय पार्षद जी ने समय पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया, जिसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और शिक्षा के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेम एवं संस्कारों का विकास भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय संदीप कुमार दुबे , प्रबंधक प्रशांत कुमार दुबे, डायरेक्टर अनामिका चतुर्वेदी, प्रिंसिपल विद्यार्थी मिश्रा सहित अध्यापिकाएं रोली भटनागर, अनामिका यादव, अनीता, श्रुति एवं कल्याणी शुक्ला तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।