संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुई लापता ,परिजनों ने बहला फुसला कर भगा ले जाने का लगाया आरोप ।
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुई लापता ,परिजनों ने बहला फुसला कर भगा ले जाने का लगाया आरोप ।
सरोजनीनगर ,लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने एक युवक पर बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजनौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति के मुताबिक 21 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी अचानक घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि खोजबीन के दौरान पता चला कि सोहावा निवासी शिवम उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि शिवम के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंथरा के खटोला निवासी युवक अपनी ई-रिक्शा से उनकी बेटी और शिवम को ले गया है। फिलहाल पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।