उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न, प्रान्तीय अध्यक्ष बने कमल अग्रवाल और प्रान्तीय महामंत्री बने अशोक कुमार सिंह

Aug 24, 2026 - 19:48
 0  8
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न, प्रान्तीय अध्यक्ष बने कमल अग्रवाल और प्रान्तीय महामंत्री बने अशोक कुमार सिंह

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न, प्रान्तीय अध्यक्ष बने कमल अग्रवाल और प्रान्तीय महामंत्री बने अशोक कुमार सिंह

मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष बने उपेन्द्र मणि त्रिपाठी ओर प्रान्तीय महामंत्री बने प्रतीक गुप्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ और फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज का संयुक्त प्रांतीय सम्मेलन शनिवार को लोक निर्माण विभाग परिसर स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष उपेन्द्र मणि त्रिपाठी और महामंत्री प्रतीक गुप्ता तथा राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल और प्रांतीय महामंत्री अशोक कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.पी. सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव अधिकारी एस.पी. सिंह की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय ने कहा कि रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरने, पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण रोकने के लिए 12 दिसंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली होगी। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों की जमीन कॉरपोरेट को दे रही है, 4 लेबर कोड से मजदूरों के हक पर हमला हो रहा है और हर 5 साल में पे-कमीशन लागू होना चाहिए। महासंघ ने 21 सूत्रीय मांग पत्र सरकार को सौंपा, जिसमें भर्ती वर्ष बदलने से रुकी पदोन्नति - 12.08.2021 के भारत सरकार के आदेश अनुसार पदोन्नति दी जाए, कोरोना में रोके गए एचआरए, शिक्षा भत्ता आदि बहाल हों, 50 प्रतिशत डीए को मूल वेतन में जोड़ा जाए, हर 5 साल में वेतन संशोधन हो, एनपीएस - यूपीएस खत्म कर पुरानी पेंशन बहाल हो, ईपीएस-95 को 7500 और डीए मिले, ई-ऑफिस-मानव संपदा के बढ़े काम के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट और विशेष वेतन मिले, 2012 से बंद द्विपक्षीय वार्ता फिर शुरू हो, 1991 से पहले के दैनिक वेतन-वर्कचार्ज की पुरानी सेवा जोड़कर पेंशन लाभ मिले, मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार ग्रुप-सी-डी में नौकरी मिले, संविदा, आउटसोर्सिंग, मानदेय कर्मी नियमित हों, ग्रुप-सी-डी का ट्रांसफर बिना सहमति जिले से बाहर न हो, शिक्षक, जलकल, निगम कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले, निजीकरण-निगमीकरण पर रोक लगे, 18 महीने का बकाया डीए-डीआर मिले, एनपीएस रिटायर्ड को मेडिकल और सबके लिए हेल्थ बीमा हो, पेंशन राशिकरण कटौती 10 साल में बंद हो, 65 साल के बाद हर 5 साल पर 5 प्रतिशत पेंशन बढ़े, सभी पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग में शामिल किया जाए, फॉरेस्ट लिपिक संवर्ग का पुनर्गठन हो, आरटीई से पहले के बेसिक शिक्षकों को टेट से छूट मिले, माध्यमिक शिक्षकों का 4 प्रतिशत कोटा ट्रांसफर और पदोन्नति शुरू हो, चारों लेबर कोड वापस हों आदि की मांग की। सम्मेलन की अध्यक्षता एस.पी. सिंह ने की और संचालन जे.पी. पांडेय ने किया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी में कमल अग्रवाल प्रान्तीय अध्यक्ष, रेखा तोमर (महिला) प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्षा, सत्य नारायण त्रिपाठी प्रान्तीय सह कार्यकारी अध्यक्ष, हेमंत कुमार गूजर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामदेव यादव, लाखन सिंह चौहान, यशपाल सैनी, डा० अशोक कुमार त्रिपाठी, गोपाल प्रसाद, संजीव कुमार सक्सेना, संजय कुमार आर्या, अनिल कुमार गुप्ता, आलोक कुमार, मोहम्मद एजाज़, अशोक कुमार सिंह प्रान्तीय महामंत्री, अनिल कुमार यादव, डा० विजय भारतीय सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सतीश कुमार मिश्रा, राम केवल, राजकुमार जयसवाल, श्वेता मिश्रा, विपिन मिश्रा, प्रांतीय मंत्री, विपिन कुमार, जगभान सिंह, उरेन्द्र कुमार जाटव, संगठन मंत्री, विनोद द्विवेदी, प्रचार मंत्री राम भजन मोर्या, कोषाध्यक्ष अफीफ सिद्दीकी, सहकोषाध्यक्ष, दीपमाला प्रांतीय सम्प्रेक्षक सहित मण्डलीय और जिला पदाधिकारीगण चुने गये। प्रान्तीय सम्मेलन में वरिष्ठ कर्मचारी नेता उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त पेंशनर्स एसोसिएशन के अमरनाथ यादव, एस.पी. सिंह,सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, पदमनाभ द्विवेदी, जे.पी. पांडेय, राजीव भटनागर, चन्द्र शेखर, रवींद्र सिंह, अभिषेक सिंह, अशोक कुमार गौतम, यशपाल सैनी, बी एल कुशवाह, ओ पी त्रिपाठी, सत्य नारारण त्रिपाठी, राम भजन मौर्य, पुनीत कुमार त्रिपाठी, हेमन्त गुर्जर, जे पी सिंह, शशांक शुक्ला, राजीव श्रीवास्तव, राजनारायण, सुनीत पटेल, त्रिवेणी प्रसाद, प्रतीक गुप्ता, अश्वनि श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, घनश्याम पांडेय, अजीत कुमार रावत, चंदन श्रीवास्तव, आलोक राम, अतीश कुमार, पवन द्विवेदी, अफीफ सिद्दीकी सहित हजारों कर्मचारी, शिक्षक आदि साथी  प्रतिनिधि मौजूद रहे।