कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सिविल डिफेंस मुस्तैद*
*कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सिविल डिफेंस मुस्तैद*
प्रयागराज। सावन माह के पावन अवसर पर बाहर से आने वाले कांवरियों, स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर सिविल डिफेंस की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही। पोस्ट वार्डन-10 एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश पाठक के नेतृत्व में सेक्टर वार्डन एवं फायर फाइटर लगातार सेवा एवं सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
राजेश पाठक ने सभी स्वयंसेवकों को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा “अतिथि देवो भवः” की भावना से उनकी सेवा एवं सहयोग किया जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी स्वयंसेवकों से सतर्कता बरतते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल सहयोग करने को कहा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला प्राधिकरण एवं नगर निगम प्रयागराज द्वारा सफाई, विद्युत, जीरो टॉयलेट, पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जल पुलिस, थल पुलिस एवं सीसी कैमरों के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। सिविल डिफेंस द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्याऊ का संचालन भी किया जा रहा है।
ड्यूटी के दौरान उप नियंत्रक सिविल डिफेंस प्रयागराज नीरज मिश्रा ने अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजेश पाठक के नेतृत्व में तैनात सिविल डिफेंस टीम की सराहना करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की आंख, नाक और कान के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए इसी तरह निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा जारी रखने की अपील की।
इस दौरान लाला अहिरवार, शशांक शेखर ओझा, (डिवीजन वार्डन), आशीष बाजपेई (डिप्टी डिवीजन वार्डन), काशीनाथ सोनकर (डिप्टी पोस्ट वार्डन) सहित ओम प्रकाश शैलेंद्र, राज श्रीवास्तव, नरेंद्र पांडे, कृष्ण कुमार पाठक, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रभात कुमार मौर्य, आकाश कुशवाहा, दीपचंद निषाद, मुकेश शुक्ला, नितेश शुक्ला, सचिन कुमार यादव, अमित कुमार मिश्रा, यश वर्मा, विधान मिश्रा, अलोकचंद मिश्रा, राजेश निषाद, सर्वेश त्रिपाठी, अतुल कुशवाहा, सतीश कुमार द्विवेदी, पीयूष गुप्ता, सुधीर कुमार, राजेश शुक्ला, संतोष कुशवाहा,उज्जवल मिश्रा, अरविंद तिवारी, अनिल द्विवेदी, संजय यादव एवं अवधेश पाठक सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
दारागंज इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा एवं चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह भी अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे और सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते रहे।